बरेली

मोबाइल एप पर मिलेगी ई-बसों की लाइव लोकेशन

ऑनलाइन टिकट भी मिलेंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नगरीय परिवहन निदेशालय के तहत संचालित सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की ई-बसों की लाइव लोकेशन अब मोबाइल एप पर ऑनलाइन मिलेगी। शुक्रवार को ई-सिटी बस यूपी नाम से मोबाइल एप लांच करने के साथ इसका ट्रायल शुरू कर दिया गया है। ट्रायल में जो भी खामियां सामने आएंगी, उन्हें दूर किया जाएगा। एप के जरिये ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज फिलहाल 25 ई-बसों का संचालन कर रहा है। इन बसों को अब तक बरेली-शीशगढ़, बरेली-शेरगढ़ और बरेली-आंवला-मनौना रूट पर चलाया जा रहा था। पिछले सप्ताह ही शीशगढ़ और शेरगढ़ रूट की 12 बसों को हटाकर इनका संचालन नगर निगम की सीमा में शहर के अंदर तीन रूटों पर शुरू किया गया है। शहर में हर 15 मिनट पर मिलेगी बस आंवला रूट की 13 बसों को फिलहाल नहीं हटाया गया है। इन बसों का भी शहर में संचालन शुरू करने के लिए रूट सर्वे का काम पूरा हो चुका है। शहर में बेहतर सेवा के लिए तीन रूटों पर 60 स्टॉपेज तय किए गए हैं। बसों का संचालन इस तरह से किया जा रहा है ताकि हर 15-20 मिनट में स्टॉपेज पर बस मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button