कैराना

पति पर भाभी से अवैध संबंध का आरोप

विरोध करने पर महिला से मारपीट; तीन के खिलाफ मुकदमा

पीड़िता ने पति समेत तीन पर लगाया मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति समेत तीन लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पहले मोहल्ला खैलकला निवासी मुरसलीन पुत्र अलीहसन के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि उसका पति अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध रखता है। जब उसने इसका विरोध किया तो पति उसके साथ मारपीट करने लगा, गाली-गलौज करता है और घर खर्च भी नहीं देता। पीड़िता का कहना है कि पति की मारपीट से परेशान होकर वह अपनी मां के घर गांव पंजीठ में रहने लगी। आरोप है कि गत आठ मार्च की रात करीब साढ़े सात बजे उसका पति मुरसलीन अपने साथियों महबूब पुत्र मंगता और फुरकान निवासी मोहल्ला रेत्तेवाला के साथ वहां पहुंच गया और उसके साथ मारपीट कर दी। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
महिला का यह भी आरोप है कि उसकी सास भी उसे घर में नहीं घुसने देती। पीड़िता ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button