बरेली

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी की जयंती मनाई गई

 नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी के संस्थापक, किसानों के मसीहा, धरती पुत्र तथा ” नेता जी ” के नाम से विख्यात श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की जयंती आज बरेली सपा कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी, रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने की।कार्यक्रम का संचालन महानगर जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम नेता जी के चित्र पर पार्टी नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं पार्टी के प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, ज़िला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महिला सभा की सीमा श्रीवास्तव समेत 33 पदाधिकारियों ने रक्तदान किया।पार्टी कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में आये सैकड़ो कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने नेता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज नेता जी हमारे बीच प्रत्यक्ष भले ही न हों लेकिन उनके विचार सदैव हम सभी में ऊर्जा का संचार करते रहेंगे ,
महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने इस मौके पर नेता जी को याद करते हुए कहा कि नेता जी सदैव संगठन और कार्यकर्ता को अहमियत देतें थे वे साधारण से साधारण कार्यकर्ता से बड़ी मोहब्बत से मिलकर उसकी हौसला अफजाई करते थे सही काम पर भरी मीटिंग में जहाँ तारीफ़ कर उसमें ऊर्जा का संचार करते तो वहीं गलत काम पर तुरंत ही नसीहत भी दें देतें थे आपने समाज के हर वर्ग के लिए काम किये। प्रदेश महासचिव व विधायक अताउर रहमान ने कहां जिसने कभी न झुकना सीखा, जिसने कभी न रुकना सीखा उसका नाम मुलायम है – नारा याद कर नेता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित अर्पित किए  इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव वीरपाल सिंह यादव ने नेता जी के साथ विताएं अपने 45 वर्ष के राजनैतिक जीवन के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि नेता जी का असीम प्यार और मार्गदर्शन मुझें प्राप्त हुआ उन्होंने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुँचा दिया था उन्होंने कहा नेता जी ने सदैव छोर के अंतिम पढ़ाव पर खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया।
इस मौके पर विधायक शहज़िल इस्लाम ने कहा कि पार्टी को हम बूथ स्तर तक मजबूत कर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं आज नेता जी की जयंती पर यही संकल्प लेना होगा, हम लोग SIR में बूथ स्तर पर अपने – अपने वोटों की रक्षा करनी होगी, वोट बनबाने होंगे।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय पाल सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव व इंजिनियर अगम मौर्या, शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे पार्षद राजेश अग्रवाल, इंजिनियर अनीस अहमद खान, प्रदेश सचिव मलखान सिंह यादव व मो. कलीमुद्दीन, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर, ज़िला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, मनोहर पटेल, चंद्र सेन सागर, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, राजेश मौर्या,  सिंपल कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव दंन्नू, उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान व कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, रोहित राजपूत, ज़िला सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव सविता, सतेंद्र सविता,  व महानगर अध्यक्ष मोहसिन खान मोहित भारद्वाज, छात्र सभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष असलम खान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोहर लाल पटेल, डॉ जीराज़ यादव, संजीव और समाजवादी पार्टी के बड़ी संख्या में  प्रमुख पार्टी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button