घरेलू विवाद को लेकर महिला ने रेलवे पटरी पर जान देने के लिए गई पर रेलवे अधिकारियों की सूझबूझ के कारण बड़ी हादसा होते होते टल गई
A woman tried to commit suicide on the railway tracks due to a domestic dispute, but due to the presence of mind of the railway officials, a major accident was averted.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद।धनबाद जिला के बाघमारा क्षेत्र अंतर्गत बांसजोड़ा डीसी लाइन पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया।घरेलू विवाद से परेशान होकर जान देने पहुंची महिला को रेलवे कर्मचारियों एवं आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई ने बचा लिया।घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है।हटिया गोलाई निवासी सुनैना देवी,पति विश्वनाथ विश्वकर्मा घरेलू तनाव के कारण शुक्रवार को बांसजोड़ा स्टेशन के डीसी लाइन पोल संख्या DK7/27 के पास चादर बिछाकर लेट गई थीं। उसी समय मात्र 100 मीटर की दूरी पर अल्लाफुजा एक्सप्रेस तेजी से आ रही थी।स्टेशन परिसर में मौजूद रेलवे पोर्टर मुबारक अंसारी और गैंगमैन पप्पू कुमार ने महिला को पटरी पर लेटे देखा तो तुरंत शोर मचाया और स्थिति की सूचना स्टेशन मास्टर एसके सिंह को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और पोर्टरों की मदद से महिला को तत्काल खींचकर हटाया।इससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।बाद मे धनबाद से आई आरपीएफ टीम ने महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद लोयाबाद थाना पुलिस को सौंप दिया।घटना के बाद महिला अपने पति,देवर और देवरानी पर मारपीट एवं संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए कही कि वह मानसिक रूप से तनाव में थी।महिला के अनुसार मंगलवार को भी परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की थी,जिससे क्षुब्ध होकर उसने चरम कदम उठाने की कोशिश की।रेलवे एवं आरपीएफ कर्मियों की त्वरित सूझबूझ की वजह से एक जान बच गई।स्टेशन स्टाफ ने बताया कि यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।



