अमरोहा

अमरोहा में सांप के डसने से किसान की मौत

मेरठ में इलाज के समय गई जान, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद की तहसील हसनपुर के थाना आदमपुर क्षेत्र स्थित गुरेठा गांव में सांप के काटने से एक 60 वर्षीय किसान की मृत्यु हो गई। किसान को बुधवार रात खेत पर सोते समय सांप ने डंसा था, जिसके बाद उन्हें मेरठ रेफर किया गया था। गुरुवार रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, गुरेठा गांव निवासी शयोदान सिंह (60 वर्ष), पुत्र नंदराम, बुधवार की रात अपने खेत पर बनी मचान पर सो रहे थे। इसी दौरान, मचान पर बनी छप्पर से निकले एक सांप ने उन्हें काट लिया।सांप के काटने के बाद शयोदान सिंह की हालत बिगड़ने लगी।
गंगा घाट पर अंतिम संस्कार
उन्हें तत्काल हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया। मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार रात उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचा। मृतक शयोदान सिंह के परिवार में उनकी पत्नी राजवती, तीन बेटे दीपक, मोमराज, धीर सिंह और एक बेटी हैं। परिजनों ने गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button