विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय हिंदी निदेशालय का सहायक निदेशक(भाषा )डॉ० दीपक पांडेय
इस मौके पर हिंदी परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
विश्वनाथ : स्वैच्छिक हिंदी संस्थान तथा केंद्रीय हिंदी निदेशालय, शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार के साथ संबद्ध विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति 10 वर्षों से हिंदी भाषा तथा साहित्य के प्रचार-प्रसार में संलग्न है और यह हिंदी भाषा के क्षेत्र में अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में एक है। इसकी कामकाज की कार्य प्रणाली को निरीक्षण हेतु आज राष्ट्रीय विद्यालय के प्रागंण में प्रातः 11 बजे दिल्ली से पधारे भारत सरकार ,शिक्षा मंत्रालय, उच्चतर शिक्षा विभाग के केंद्रीय हिंदी निदेशालय के सहायक निदेशक (भाषा) डॉ० दीपक पाण्डेय संस्थान का निरीक्षण करने पहुंचे।उनके साथ निरीक्षण दल में गौहाटी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्राध्यापक प्रोफ़ेसर दिलीप कुमार मेधी , प्रवर श्रेणी लिपिक अख्तार हुसैन शामिल थे । संस्थान के निरीक्षण करते हुए हुए निदेशक जी ने कहा इस संस्थान ने हिंदी भाषा के विकास में केंद्रीय हिंदी निदेशालय के सहयोग से काफी सारे सराहनीय कार्य किया है। सभी को एकजुटता से इस संस्थान की कार्य और दस्तावेज संरक्षण की आग्रह की।वे विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति के कार्यालय कक्ष में पदापर्ण करके संस्थान के सचिव संतोष कुमार महतो से दस्तावेज संग्रह की और लेखा जोखा ली।| उन्होंने संस्थान कार्यक्रम से संतुष्टि जाहिर की। तत्पश्चात् एक सम्मान समारोह तथा प्रमाण पत्र वितरण सभा का आयोजन किया गया, जिसका अध्यक्षता संस्थान के कार्यकरी अध्यक्ष सूर्य नारायण पाण्डेय ने की । सर्वप्रथम विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य नारायण पाण्डेय ने मंचासीन केंद्रीय हिंदी निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ० दीपक पाण्डेय को एक असमिया फुलाम गामोछा से सम्मानित किया। इधर संस्थान के शिक्षण केंद्र बरंगाबाड़ी के प्रचारक राहूल मिश्रा ने निदेशक जी को फुलाम गामोछा और असम के जातीय प्रतीक जापी से अभिनंदन किया। इसके बाद सभाध्यक्ष सूर्य नारायण पाण्डेय,प्रोफ़ेसर दिलीप कुमार मेधी, संस्थान के उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, साहित्य सचिव मदन गोपाल, कोषाध्यक्ष बजरंग रौनियार , राष्ट्रीय विद्यालय हाई स्कूल के प्राचार्य बीरेंद्र प्रसाद शर्म को फुलाम गामोछा से सम्मानित किया गया | उन्होंने अपने मुख्य अतिथि के वक्तव्य में राष्ट्रभाषा हिंदी के संपर्क स्थापित करके मातृभाषा में काम करने के लिए उपस्थित लोगों को आह्वान किया और राष्ट्रभाषा हिन्दी शिक्षा से आप बाहर राज्य में संपर्क भाष के तौर पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं | साथ ही इस मौके पर असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति और राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के परीक्षा में अव्वल अंक से उत्तीर्ण विद्यार्थी को अंक पत्र से सम्मानित किया गया | अंत में सचिव उपस्थिति अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित किया | इस मौके पर संस्थान कोषाध्यक्ष बजरंग रौनियार सलाहकार सत्यप्रकाश गुप्ता, सदस्या तथा विश्वनाथ महाविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यापिका गीता वर्मा,सदस्या कल्पना पाल, खराशिमलु, डफलागढ़, सोतिया , बरंगाबाड़ी हिंदी शिक्षण केंद्र के अध्यापक अध्यापिका क्रमशः गायित्री कलवार, अनवारा खातुन, गायत्री गुप्ता, राहूल मिश्रा , शिक्षिका रुकसद परवीन और गण मान्य व्यक्ति मौजूद थे।




