पाकुड़

डीसी मनीष कुमार ने डांगापाड़ा पंचायत सचिवालय का किया निरीक्षण

DC Manish Kumar inspected the Dangapada Panchayat Secretariat.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के हिरणपुर प्रखण्ड के डांगापाड़ा पंचायत सचिवालय में आज उपायुक्त मनीष कुमार ने निरीक्षण कर सचिवालय की समग्र कार्यप्रणाली, नागरिक सेवाओं की उपलब्धता तथा पंचायत संसाधनों के उपयोग की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर से लेकर सेवा-प्रवाह तक प्रत्येक पहलू को बारीकी से परखा।उपायुक्त ने सचिवालय में रखी आवश्यक पंजियों, रजिस्टरों, पंचायत सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम से संबंधित अभिलेखों, पंचायत ज्ञान केंद्र की गतिविधियों, उपयोगिता प्रमाणपत्र एवं योजनाओं के अद्यतन क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत जांच की। साथ ही उन्होंने परिसर में भस्मक, हैंड वॉश यूनिट, वाटर प्यूरीफायर, कचरा सेग्रीगेशन बीन, ज्ञान केंद्र, मइया कक्ष, मुखिया कक्ष, पंचायत सेवक कक्ष एवं रिकॉर्ड रूम की उपलब्धता एवं कार्यशीलता का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने स्वच्छता और सुविधाओं के रखरखाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिया कि सचिवालय का प्रत्येक कक्ष, परिसर और सेवा-काउंटर व्यवस्थित, साफ-सुथरा एवं जनोपयोगी स्थिति में रहें। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निवारण हो और अभिलेख सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखें जाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button