अमेठी

श्री राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे विजय विक्रम सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय विक्रम सिंह को अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस ऐतिहासिक क्षण को प्रत्यक्ष देखने के लिए श्री सिंह को विशेष आमंत्रण भेजा गया है।
यह वही भव्य कार्यक्रम है जो 25 नवम्बर को अयोध्या में सम्पन्न होगा। मंदिर निर्माण की दीर्घ प्रतीक्षा पूर्ण होने के उपरांत यह आयोजन भारतीय संस्कृति और आस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इससे पूर्व भी विजय विक्रम सिंह को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा एवं उसके एक वर्ष पूर्ण होने पर हुए समारोह में शामिल होने का सम्मान मिला था। जानकारी के अनुसार, ऐसे आयोजनों में आमंत्रित व्यक्तियों की सूची सीमित और चयनित होती है।

इस विशेष आमंत्रण की सूचना मिलते ही श्री सिंह के समर्थकों में उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई है।
जितेंद्र सिंह, दीपू सिंह, राहुल सिंह, प्रधान रमेश गौड़ सहित कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह को शुभकामनाएँ दीं और इसे अमेठी का सम्मान बताया।
कार्यक्रम की तैयारियाँ अयोध्या में अंतिम चरण में हैं और पूरा क्षेत्र राममय वातावरण से सुशोभित हो उठा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button