अमरोहा

विधायक राजीव तरारा ने 140 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

अमरोहा/गजरौला। नगर में स्थित शिव इण्टर कॉलेज के परिसर में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत मुख्य अतिथि के रूप में विधायक, धनौरा राजीव तरारा ने 59 ट्राईसाईकिल, 31 एम०आर० किट व 50 कृत्रिम अंगों को अपने कर कमलो से उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं सहित वितरण किया।इस दौरान सुनील मण्डल अध्यक्ष,सुशील, अशोक, नितिन व कपिल आदि जनप्रतिनिधिगण उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम में विधायक धनौरा राजीव तरारा ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार उपकरणों को देकर उनके जीवन-यापन को सरल कर दिव्यांग को अपने परिवार का पालन-पोषण किये जाने का काम किया है और सरकार आप लोगों के साथ है और आपके लिये ही चिंता कर रही है और उत्तर प्रदेश को विकसित किये जाने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अमरोहा शिखा शर्मा एवं खण्ड विकास अधिकारी गजरौला ने भी अपनी उपस्थिति के साथ दिव्यांगजनों को बधाई दी।इस दौरान दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
अंत में वितरण कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को बधाई देते हुए उपस्थित सभी दिव्यांगजन/उनके माता -पिता/व्यक्तियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button