ललितपुर

 पत्रकारों पर हमले की श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने की निन्दा

प्रकरणों की उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की उठायी मांग

प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
ललितपुर। विगत कुछ दिनों में पत्रकारों पर हुये हमलों व मुकद्दमों पर गंभीरता से विचार किये जाने, पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराये जाने और हाल ही में घटी घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की मांग को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन तुवन मंदिर प्रांगण में सौंपा गया। ज्ञापन में गिरार थानान्तर्गत डगडगी गौशाला प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराये जाने, देवेन्द्र कौशिक, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा व अरविन्द मिश्रा पर दर्ज मु.अ.सं. 80/25 बीएनएस की धारा 121 (1), 329 (2), 115 (2), 352, 308 (5) व एस.सी.एस.टी. एक्ट की धारा 3 (1) द, ध व 3 (2) 5 क के तहत एवं गिरार क्षेत्र के निवासी देवीसिंह पुत्र पूरन सिंह द्वारा मु.अ.सं. 81/25 बीएनएस की धारा 191 (2), 329 (2), 324 (3), 351 (3) के तहत एफआईआर गिरार थाना पर जांच होने तक अग्रिम कार्यवाही को अस्थाई रूप से स्थगित रखे जाने की मांग उठायी गयी। ज्ञापन में पत्रकार संजीव नामदेव पर दूध डेयरी संचालक द्वारा की गयी कार्यवाही, महिला पत्रकार संजना सिंह पर दर्ज एफआईआर और पत्रकार संभव सिंघई पर हुये हमले की निन्दा करते हुये इन प्रकरणों की जांच कराये जाने की मांग उठायी गयी। ज्ञापन देते समय सुशील चौबे, भरत रावत, अजय प्रताप सिंह तोमर, शत्रुघन शुक्ल, संजना सिंह, शंकरलाल छिल्ला, दीपक राठौर, चन्दन सिंह, राममूर्ति तिवारी, दिनेश पाण्डेय, हरीओम चौरसिया, प्रदीप चौबे जरया, कपिल नायक, मानवेन्द्र, रामकुमार नायक, रामविलास कटारे, अवतार सिंह यादव, पप्पू आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button