कानपुर

प्रदेश प्रभारी एवं अध्यक्ष कानपुर महानगर कपिल सब्बरवाल के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक की गई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल (रजि) कानपुर इकाई की बैठक संपन्न हुई प्रदेश प्रभारी एवं अध्यक्ष कानपुर महानगर कपिल सब्बरवाल ने बैठक के दौरान कहा कि उन समस्याओं को आपके सम्मुख प्रस्तुत कर रहा हु जिसकी आज वर्तमान समय में व्यापारी समाज को जरूरत है क्योंकि व्यापारी समाज ही सरकार चुनने में अपना महत्वपूर्ण रोल अदा करता है राजस्वदाता है राजस्व देता है जिससे सरकार चलती है आप जी के कुशल नेतृत्व में भारतवर्ष में भामाशाहों की समस्याओं को सरकार को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उचित निर्णय लेना चाहिए आप जी से हमारी मांग है कि एक देश एक चुनाव एक देश एक टैक्स की भांति भारतवर्ष में सभी पंजीकृत व्यापारियों के विभिन्न विभागों के लाइसेंस समाप्त कर केवल एक दुकान एक लाइसेंस बनाने की नीति को लागू किया जाए। सभी जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा सरकारी कर्मचारियों की भांति किया जाए। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों की दुकान फैक्ट्री जलने पर उनकी वार्षिक बिक्री के रिटर्न के अनुसार दुगना मुआवजा बीमा योजना सरकार द्वारा लागू की जाए प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहे मार्ग दुर्घटना बीमा को 10 लाख से बढ़कर 25 लाख किया जाए। पंजीकृत व्यापारियों द्वारा किसी भी विभाग का बकाया धन जमा करने पर सरकार द्वारा वसूल किए जाने वाला ब्याज 18% से घटकर 9% किया जाए। पंजीकृत व्यापारियों एवं सीनियर सिटीजन को रेल यात्रा में 25% की छूट प्रदान की जाए। सभी प्रदेशों में शिक्षक संघ /ग्रेजुएट के चुनाव होते हैं उसमें शिक्षकों के बीच से एमएलसी चयनित किया जाता है उसी प्रकार पंजीकृत व्यापारियों का भी एमएलसी होना चाहिए प्रत्येक मंडल से एक व्यापारी एमएलसी होना चाहिए। संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग प्रत्येक जिले में आज व्यापार मंडल गठित है वीवीआईपी आगमन पर जिसमें प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री,राज्यपाल का आगमन होता है उसमें भी व्यापारी प्रतिनिधियों को जिला प्रशासन द्वारा आमंत्रित किया जाए ऐसी व्यवस्था के लिए वीवीआईपी प्रोटोकॉल प्रोग्राम में निर्देश निर्गत किया जाए प्रधानमंत्री जी हमारी उपरोक्त समस्याओं और मांगों को अपने संज्ञान में लेते हुए इस पर त्वरित कार्रवाई के आदेश प्रदान करते हुए करते हुए व्यापारी हितों में हमारा सहयोग करते हुए हमारी मांगों को पूरा करे। प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी एवं अध्यक्ष कानपुर महानगर कपिल सब्बरवाल,रणजीत सिंह बिल्लू,सौरभ गुप्ता,रणजीत सिंह बब्बू,अंकुर गुप्ता,मोहित सेठ,हरमीत गुलाटी,अवनीत सिंह,डॉ दीपक,सिमरप्रीत सिंह,मनी,उज्जवल अग्रवाल,गौरव भीमसरिया,प्रितपाल सिंह बग्गा,राजीव मेहता,शशांक अरोरा,जगजीत चावला सहित आदि लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button