असम

केंद्रीय हिंदी निदेशालय, शिक्षा मंत्रालय के निदेशक प्रोफेसर हितेंद्र मिश्र ने क्षेत्रीय कार्यालय गुवाहाटी किया दौरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गुवाहाटी, असम : शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक प्रो. हितेंद्र मिश्र आज गुवाहाटी स्थित केंद्रीय हिंदी निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय पधारेश। क्षेत्रीय प्रभारी डॉ० दीपक पाण्डेय ने उनका भव्य स्वागत किया और कार्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। स्थानीय हिंदी सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर प्रोफेसर मिश्र से मुलाकात के लिए पहुँचे। इस दौरान हिंदी के प्रचार – प्रसार पर गंभीर विचार -विमर्श हुआ।संस्थाओं के प्रतिनिधियों से प्रोफ़ेसर मिश्र ने कहा सकारात्मक सोच के साथ वर्तमान समय की तकनीकों के सहारे लक्ष्यों को प्राप्त करने का संकल्प लेना चाहिए।निदेशालय सभी के सहयोग से ही उद्देश्यों को गतिमान कर सकता है।इस मौके पर स्वैच्छिक हिंदी सेवी संस्थाएं के प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यालय गुवाहाटी के कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button