अमरोहा

धनौरा विकास खंड के ग्राम झुंडपुरा-आज़मपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा आरोग्य शिविर का आयोजन

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा : धनौरा विकास खंड के ग्राम झुंडपुरा-आज़मपुर में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा आरोग्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन माननीय विधायक राजीव तरारा ने फीता काटकर किया।शिविर में कुल 551 पशुओं का पंजीकरण एवं उपचार किया गया।
डॉ. शिवानी ने टीकाकरण एवं थनैला बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं डिप्टी सीईओ ने विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया।शिविर का संचालन डॉ. भागेश द्वारा किया गया।
उद्घाटन के दौरान विधायक राजीव तरारा ने ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और पशुपालन विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना की।
शिविर में जिला महामंत्री पूरन सैनी, मंडल अध्यक्ष कपिल भड़ाना, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी धनोरा डॉ. दीपक्षी, पशु चिकित्सा अधिकारी बचराऊ डॉ. शिवानी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागेश सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी दिग्विजय सिंह, सचिन कुमार, ग्राम प्रधान गंगा शरण, पशु मित्र सुरेंद्र सिंह, सुरेश, जयप्रकाश, कोशिंदर, समीर, धर्मपाल, नौ सिंह व आकाश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button