छिंदवाड़ा
शासकीय क.उ.मा.वि. व हाई स्कूल चौरई में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का सफल आयोजन l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
छिंदवाड़ा l विद्यार्थियों को तंबाकू निषेध की दिलाई गई शपथ/25 नवंबर 2025/ राष्ट्रीय स्तर पर संचालित राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के अंतर्गत जिले के विकासखंड चौरई के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व हाई स्कूल चौरई में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत जागरूकता एवं विद्यार्थियों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाकर सफल आयोजन किया गया l कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर बच्चों में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नशा-मुक्त जीवन की प्रेरणा देना रहा। जिला नोडल अधिकारी डॉ,राहुल,श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं एवं किशोरों को तम्बाकू उत्पादों से होने वाले हानिकारक प्रभावों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।



