पाकुड़

फुटबॉल मैच के फाईनल मुकाबले में पाडेरकोला पहुंचे विधायक, मेला का किया शुभारम्भ

MLA reached Paderkola for the final match of the football match and inaugurated the fair.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के पाडेरकोला में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबले का उद्घाटन लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हेमलाल मुर्मू जी बॉल को किक मारकर किया। पाडेरकोला चौक पहुँचने पर माननीय विधायक हेमलाल मुर्मू का झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पाडेरकोला पहुँचकर माननीय विधायक हेमलाल मुर्मू ने सर्वप्रथम पाडेरकोला चौक में स्थापित अमर शहीद शाम टुडू के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, जिप सदस्या प्रियंका मालतो, अबुल कलाम सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व मेला समिति के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात विधायक हेमलाल मुर्मू जी ने माक मोड़े काली मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी शान्तिपुर्वक मेला का आनंद लें। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी, थॉमस मुर्मू, ईमरान अंसारी, बुद्धिजीवी मोर्चा के प्रखंड सचिव रविनाथ टुडू, जिला कार्यकारिणी सदस्य अली हुसैन अंसारी, किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सनातन हांसदा, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नाजिर अंसारी, सचिव बजल टुडू, बोहड़ा पंचायत अध्यक्ष विनोद किस्कू, जामुगड़िया पंचायत अध्यक्ष आरिफ अंसारी, कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, भीमसेंट हेम्ब्रम, फिलिप मुर्म, ईस्लाम अंसारी, मसूदी टुडू, रवि टुडू, जमाल अंसारी, सहित पार्टी के सैकड़ों वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button