पाकुड़

स्वतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने को लेकर झामुमो प्रखण्ड इकाई की हुई बैठक

JMM block unit held a meeting to celebrate Independence Day with pomp

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी को लेकर झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने की। बैठक में झामुमो के वरिष्ठ नेता, पंचायत अध्यक्ष, सचिव एवं सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 15 अगस्त को झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में सुबह 10:05 बजे झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। अब्दुल वदूद ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का दिवस है, जो हमें हमारे पूर्वजों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे स्वतन्त्रता दिवस के दिन समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और अनुशासन एवं उत्साह के साथ भाग लें। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें एकजुट होकर समाज में भाईचारा, देशभक्ति और सकारात्मक संदेश फैलाने का अवसर देता है। इस बैठक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, मो असद,पोल्टु शेख, योगेंद्र मुर्मू, निर्मला मुर्मू,केताबुल शेख, तारिक अनवर, अंजनी कुमार भगत उर्फ गुड्डू,रोशेन हेंब्रम, साइमन मुर्मू, अशराफुल अंसारी, सफाजुल अंसारी,बोड़ो हेंब्रम, बाबूधन मरांडी, नूर आलम, कुर्बान शेख, बोकुल शेख, आजिमोद्दीन शेख, आसिफ शेख, मुर्शलीम शेख सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button