ललितपुर
नपाध्यक्ष ने श्रीराम बारात का किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। नगर में निकली गई श्रीराम बारात का नपाध्यक्ष सोनाली जैन के नेतृत्व में घंटाघर पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। वहीं बारात में चल रहे सभी श्रद्धालुओं को फल वितरण व जलपान कराया गया। इस दौरान नपाध्यक्ष सोनाली जैन ने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है। आज भगवान श्रीराम व माता सीता विवाह पंचमी का दिन है। नगर पालिका द्वारा श्रीराम बारात में शामिल समस्त श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए फल वितरण व जलपान की व्यवस्था की गई है व सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया है। इस दौरान अध्यक्ष महोदया द्वारा रथ पर सवार श्रीराम व लक्ष्मण के स्वरूप को फूल माला पहनाकर आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान मुन्नालाल जैन, विवेक जैन, कर अधीक्षक राजेश कुमार जैन, लिपिक अभिषेक चौबे, लिपिक दीपेंद्र कुमार, लिपिक सुधीर रावत, अमित रैकवार, हितेंद्र रैकवार, सहित पालिका के अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।