ललितपुर

शहर में पसरे अतिक्रमण के खिलाफ बोले समाजसेवी

करन पाल सिंह ने डीएम को सौंपा शिकायती पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। शहर की प्रमुख सड़कों पर पसरे अतिक्रमण को हटाये जाने की मांग को लेकर बुधवार को पाल बघेल धनगर महासभा रजि. जिलाध्यक्ष करन सिंह पाल ने एक पत्र जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि शहर क्षेत्र में नगर पालिका परिक्षेत्र में अधिकांश प्रमुख सड़कों पर स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों ने अतिक्रमण कर लिया है। जिस कारण राहगीरों, आम नागरिकों, बुजुर्गों, बच्चों व महिलाओं को आवागमन में भारी परेशानियां उठानी पड़ रहीं हैं। आये दिन दुर्घटनाएं भी हो रहीं हैं। प्रशासन द्वारा नगर पालिका के सहयोग से अभी तक कार्यवाहियां होती रहती हैं, जो कि महज औपचारिकता बनकर रह जाती है, जिससे जाम की स्थिति भी बन जाती है। बताया कि फुटपाथ पर भी अवैध तरीके से कब्जा होने के कारण राहगीर पैदल भी बीच सड़कों तक चलते हैं। बताया कि ललितपुर पर पिछले कई वर्षों से बिना किसी शासनादेश के वन-वे व्यवस्था लागू की गयी है। इस व्यवस्था से यातायात को सुचारू रूप से व्यवस्थित रूप से लागू किया जाना संभव नहीं है और यह व्यवस्था पूर्ण रूप से अस्थाई है। इसका स्थायी हल शाही रोड से दोनों ओर अतिक्रमण है, जिस पर ठोस कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। नपा में पिछले 50 वर्षों से स्टेशन से नेहरू महाविद्यालय तक शाही रोड और शहर के अन्य प्रमुख रोड़ों पर काफी अतिक्रमण हुआ है। जबकि जिले की जनसंख्या इतने वर्षों में काफी बढ़ गयी है और ऑटोमोबाइल सेक्टर व औद्योगिक क्रान्ति से वाहनों की संख्या लाखों तक पहुंच गयी है। ऐसी स्थिति में नागरिकों व वाहनों का सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। उन्होंने मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण को हटाये जाने पर जोर दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button