
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के एक बागान में हाल ही में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि 3 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी ने कहा कि पीड़िता के तहरीर के आधार पर पाकुड़ नगर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पीड़िता की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल बेहतर है। मामले की जांच के लिए डीएसपी प्रशिक्षु अजय आर्यन के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है, जिसमें थाना प्रभारी बबलू कुमार, मालपहाड़ी ओपी थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल शामिल हैं। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि फरार चल रहे तीनों आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्त में ले लिया जायेगा।



