बालाघाट

बालाघाट में हेलमेट के बाद अब इंशयोंरेंश भी अनिवार्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बालाघाट नगर मुख्यालय में यातायात पुलिस ने 26 नवंबर से हेलमेट के साथ साथ अब बिना बीमा के वाहनो पर भी कार्यवाही करना शुरू कर दिया है।

        ज्ञात हो की पुलिस मुख्यालय (PTRI) ने एडवाइजरीजारी करते हुए 26 नवम्बर से 10 दिसंबर तक अभियान शुरू किया है, बगैर हेलमेट वाले और बिना बीमा वाले वाहनो केखिलाफ चालानी कार्यवाही करने अभियान शुरू किया है। यातायात प्रभारी यीना रहाँगडाले ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार अभियान शुरू किया गया है जिसमे बगैर हेलमेट और बिना बीमा वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की जाएगी यह अभियान 26 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक चलेगा जिसमे वाहनों चालकों को पहले समझाइस दी जा रही है, कि वही अपने वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा अवश्य कराले अन्यथा बीमा वैध बीमा के वाहन चलाने या चलवाने पर मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button