गोड्डा

नगर परिषद के वार्डो सहित 27 पंचायतों में शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला प्रशासन की ओर से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से वैसे लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का काम किया जा रहा है, जिनको लाभ नहीं मिल पा रहा था। डीसी अंजली यादव की ओर से जिले भर में यह कार्यक्रम पूरे इंतेजाम के साथ कराया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर परिषद के विभिन्न वार्डों सहित 27 पंचायतो में सिविल आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत आयोजित नीमाकला पंचायत में उपविकास  आयुक्त के द्वारा संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 में सूचीबद्ध सेवाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और सरल तरीके से आमजनों तक पहुंचाना है।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आम जनों से अपील की आपकी अपनी समस्या जो भी है विभिन्न स्टांलों के माध्यम से अपनी समस्याओं को रख सकते हैं।आपकी समस्याओं का त्वरित गति से निष्पादन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान शिविर में लगाए गए स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, आपूर्ति, कृषि, पशुपालन, मनरेगा, प्रमाण पत्र निर्माण आदि विभागों के स्टॉलों का  उपविकास आयुक्त सहित वरीय अधिकारियों के  द्वारा निरीक्षण किया गया। शिविर में लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट कई आवश्यक सेवाएं प्रदान की गईं। इसमें सर्वजन पेंशन स्वीकृति, जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र का वितरण, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम विभाग का संगठित कार्ड वितरण, आपूर्ति विभाग के तहत धोती साड़ी लुंगी वितरण, क्रेडिट लिंकज के तहत जेएसएलपीएस की दीदियों को ऋण का लाभ, गर्भवती महिलाओं के बीच पौष्टिक आहार सामग्री का वितरण समेत अन्य लाभ प्रमुख रूप से शामिल रहा।
जिलेभर में लगे शिविरों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, भूमि मापी, दाखिल-खारिज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, एवं अन्य सेवाओं के लिए प्राप्त आवेदनों का त्वरित निवारण किया गया। कई शिकायतों का समाधान स्थल पर ही कर दिया गया, जबकि लंबित मामलों को समयबद्ध निष्पादन  करने हेतु निर्देश दिए गए। शिविर में सेवाएं प्राप्त कर लाभुक उत्साहित नज़र आए। उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश कुमार पूर्णेन्दु, स्थानीय  जनप्रतिनिधि, जिले से प्रतिनियुक्त किए गए विभिन्न पदाधिकारीगण, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, प्रमुख, अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण सहित अन्य उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button