खैरथल
आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान पर खैरथल जिले के ब्राह्मण संगठनो में उबाल
राष्ट्रपति से की वर्मा को बर्खास्त करने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा: आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के बारे में गलत भाषा का उपयोग व अपमान जनक शब्द का इस्तेमाल करने पर खैरथल-तिजारा जिले के ब्राह्मण संगठनो मे भारी रोष देखा जा रहा है जिले के खैरथल,किशनगढ़ बास के ब्राह्मण संगठनों ने राष्टपति महोदया के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट को ज्ञापन सौंप राष्टपति महोदया ऐसे अधिकारी को बर्खास्त किया जाए एवं गिरफ्तारी की जाए जैसे कि भविष्य में ऐसी गलती ना करें यह एक छोटी मानसिकता का परिचय है ब्राह्मण समाज मे रोष है समाज इसकी कड़ी निंदा करता है ज्ञापन देने में खैरथल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राम सिंह शर्मा ,उपाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, युवा अध्यक्ष आकाश त्रिवेदी विष्णु दत्त शर्मा कैलाश जोशी राजेश जोशी वेद प्रकाश कौशिक केशव मुदगल ओमप्रकाश मान्धु पुष्करणा समाज के अध्यक्ष ध्रुव उपाध्याय ,राजेश कावट,महिला अध्यक्ष मीना शर्मा कविता शर्मा पूजा शर्मा कोटकासिम से डॉक्टर अरुण मुदगल चतुर्भुज शर्मा किशनगढ़ बास से विनय व्यास मनोज व्यास उमेश कांत वशिष्ठ महेश भारद्वाज, भगवान मिश्रा आदि समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे
जिला खैरथल युवा ब्राह्मण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष आकाश त्रिवेदी ने कहा कि तुच्छ मानसिकता वाला व्यक्ति कितने ही बड़े पद पर क्यों न पहुंच जाए, उसकी मानसिकता तुच्छ ही रहती है। उन्होंने कहा कि संतोष वर्मा द्वारा दिया गया बयान विश्व महिलाओं का अपमान है, ऐसे अधिकारी को सरकारी सेवा से बर्खास्त करना चाहिए।


