बरेली

महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में फैकल्टी डवलपमेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

 नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय बरेली में आई.क्यू.ए.सी. (आन्तरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ) द्वारा फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय रिसर्च मेथोडोलोजी एवं आधुनिक रिसर्च में ए.आई. तकनीकी का प्रयोग था।
कार्यक्रम का आरम्भ पारंपरिक प्रचलन के अनुसार मुख्य अतिथि के.बी.अग्रवाल, वक्ता  सी.ए. कपिल अग्रवाल एवं डाॅ. प्रतिभा सागर महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति (रजि.), बरेली के संस्थापक अध्यक्ष राम प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल , महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल (राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित), शैक्षिक उन्नयन समिति के चेयरमैन अजय अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, प्राचार्य डाॅ. सौरभ अग्रवाल एवं कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. सुमित अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
तत्पश्चात महाविद्यालय के महामंत्री द्वारा स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियेां का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का महत्व व उद्देश्यों को समझाया।
आज के प्रथम वक्ता सी.ए. कपिल अग्रवाल ने आधुनिक अनुसन्धान में ए.आई. तकनीकी के प्रयोग एवं उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की एवं आधुनिक शोध में प्रस्तुतीकरण के महत्व पर प्रकाष डाला। वहीं कार्यक्रम की द्वितीय वक्ता डाॅ. प्रतिभा सागर (शिक्षक शिक्षा विभाग, एम.जे.पी. रूहेलखण्ड विष्वविद्यालय परिसर बरेली) ने अपने व्याख्यान शोध पत्र लेखन की बारीकियां बताते हुए शोध पत्र, लेखन एवं प्रकाशन पर प्रकाश डाला।
शैक्षिक उन्नयन समिति के चेयरमैन ने ए.आई  एवं मानव तार्किक क्षमता में अंतर को बारीकी से समझते हुए कहा कि ए.आई का विकास मानव ने किया है और ये हम पर निर्भर करता है कि हम इसका प्रयोग कैसे और कब करें।
आज के मुख्य अतिथि ने अपने व्याख्यान में कहा कि ए.आई. तकनीकी माध्यम है जिससे कि हम अपने विषय पर आधारित तथ्यों का संकलन कर सकते हैं। लेकिन उसकी जांच आवश्यक है।
धन्यवाद ज्ञापित करते हुये प्राचार्य डाॅ. सौरभ अग्रवाल ने आज के व्याख्यान को बहुत उपयोगी बताया तथा इससे महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता इससे अवष्य ही लाभान्वित होंगे।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय एकता पदयात्रा में प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त विभागों के प्रवक्ताओं ने प्रतिभाग किया तथा मंच संचालन बी बी ए विभाग की विभागाध्यक्षा निशा परवीन ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button