गुमानी प्रीमियर लीग सीजन 8 की तैयारी तेज, 20 दिसंबर से होगा आगाज़
Preparations for Gumani Premier League Season 8 in full swing, to begin on December 20

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। बरहरवा प्रखण्ड क्षेत्र के श्रीकुंड पंचायत भवन सभागार में गुरुवार देर शाम गुमानी प्रीमियर लीग के आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जीपीएल चेयरमैन अफीफ अमसल ने की। बैठक में जीपीएल कोऑर्डिनेशन कमिटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया और टूर्नामेंट के आठवें संस्करण के सफल संचालन व बेहतर आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। चेयरमैन अफीफ अमसल ने जानकारी देते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जीपीएल को भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जीपीएल सीजन 8 का शुभारंभ 20 दिसंबर को उद्घाटन समारोह एवं पहले मैच के साथ होगा, वहीं फाइनल मुकाबला और समापन समारोह 11 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और समय पर पूर्ण करने को लेकर आयोजन समिति को दिशा-निर्देश दिए गये हैं। इस बार टूर्नामेंट में साहेबगंज और पाकुड़ जिले की कुल 32 पंचायत टीमें हिस्सा लेंगी। नियमों के अनुसार हर टीम में 7 खिलाड़ी संबंधित पंचायत से जबकि 4 खिलाड़ी बाहरी क्षेत्र से लेने की अनुमति होगी। टूर्नामेंट के विजेता को रॉयल एनफील्ड क्लासिक एवं ट्रॉफी और उपविजेता को टीवीएस अपाचे बाइक दिया जायेगा। आयोजन समिति ने उम्मीद जताई है कि जीपीएल का यह संस्करण पहले से अधिक रोमांचक, प्रतिस्पर्धी और यादगार होगा। गौरतलाप हो कि गुमानी प्रीमियर लीग इससे पहले 7 संस्करण का सफल आयोजन कर चुकी है, और टेनिस क्रिकेट के टूर्नामेंट के अलग पहचान स्थापित किया है। इसके पिछले संकरण में बरहरवा प्रखंड के दरियापुर पंचायत टीम विजेता बने थे। मौके पर श्रीकुंड पंचायत मुखिया काबिल अहमद, रियाज राजा, इमदादुल हक, आफताब आलम, नाजिम खान, शाहबाज आलम, नवीद अंजुम, इसराइल शेख, अजहर, हनीफ, राकिमूल, अखलाकुर, शाकिर, तोफाइल, फरोग अहसान सहित अन्य मौजूद थे।



