गोड्डा

डाइट गुम्मा में विज्ञान सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी

रमला और सी एम एस ओ ई गर्ल्स ने जीता प्रथम पुरस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गुम्मा की ओर से शुक्रवार को जिलास्तरीय विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्यूरी सदस्य संजय कुमार, आलोक कुमार चौधरी, नम्रता झा, सूर्यप्रकाश और इम्तियाज अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की।
प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के करीब 300 छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों से जुड़े आकर्षक एवं नवाचारी मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञान विषय में
उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय रमला के छात्रों परमवीर कुमार, अमन झा और सत्यम कुमार द्वारा निर्मित स्मार्ट डस्टबिन मॉडल को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।
द्वितीय स्थान प्लस टू उच्च विद्यालय पोड़ैयाहाट तथा
तृतीय स्थान एन जी प्लस टू उच्च विद्यालय पथरगामा के छात्रों को मिला।
छात्रों की तकनीकी समझ और नवीन सोच वाली प्रस्तुति ज्यूरी और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।
सामाजिक विज्ञान श्रेणी में
सी एम एस ओ ई गर्ल्स, गोड्डा ने शानदार प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय पुरस्कार जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय को तथा
तृतीय पुरस्कार उत्क्रमित उच्च विद्यालय भटौंधा को प्रदान किया गया।
उत्क्रमित उच्च विद्यालय कठोन की प्रस्तुति भी विशेष रूप से सराही गई।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के सफल संचालन ने पवन पाठक,सुजीत कुमार तिवारी,मनोज कुमार ,विनोद कुमार,तारिक अनवर की भूमिका सराहनीय रही ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button