सिंगरौली

करैला उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक पर छात्रों ने धार्मिक भेदभाव और दुरव्यवहार का लगाया आरोप

पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जिले के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करैला में पदस्थ शिक्षक दशरथ साकेत पर विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में छात्रों ने पुलिस अधीक्षक सिंगरौली को संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन सौंपकर जांच व कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में छात्रों ने दावा किया है कि शिक्षक द्वारा विद्यालय परिसर में सनातन धर्म के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया जाता है तथा धार्मिक चिन्ह जैसे राखी रक्षा सूत्र व तिलक आदि हटवाने के लिए दबाव बनाया जाता है। छात्रों का आरोप है कि साकेत उन्हें बौद्ध धर्म अपनाने के लिए उकसाते हैं। आवेदन के अनुसार, जब कुछ छात्रों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ अभद्र भाषा में विवाद किया गया तथा परीक्षा में फेल करवाने की धमकी भी दी गई। आवेदन में यह भी आरोप शामिल हैं कि छात्रों द्वारा बनाए गए वीडियो को बाहरी लोगों को बुलाकर जबरन डिलीट कराया गया और मारपीट तक की नौबत आ गई। शिकायतकर्ताओं में बिमलेन्द्र कुमार, विक्की कहार, अमन कुमार नाई, इन्द्र कुमार बेस, नीरज कुमार सहित अन्य छात्रों के हस्ताक्षर दर्ज हैं। विद्यार्थियों ने पत्र में कहा है कि यह व्यवहार विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को प्रभावित कर रहा है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि आरोपों पर शिक्षक दशरथ साकेत की ओर से अभी तक कोई जवाब सामने नहीं आया है और न ही मामले में प्रशासन का आधिकारिक बयान उपलब्ध है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच के बाद स्थिति क्या सामने आती है। विद्यार्थियों ने उम्मीद व्यक्त की है कि जिला प्रशासन इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button