सेवा का अधिकार सप्ताह–2025 के तहत तालझारी व बिचामहल पंचायतों में लगा शिविर, ग्रामीणों को मिली त्वरित सेवाएं
Under the Right to Service Week-2025, camps were organised in Taljhari and Bichamhal Panchayats, where villagers received prompt services.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। “सेवा का अधिकार सप्ताह–2025” के तहत शुक्रवार को तालझारी और बिचामहल पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ लिया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष समद अली मुख्य अतिथि रहे। साथ ही जिला मत्स्य पदाधिकारी काजल तिर्की, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, पंचायत की मुखिया लिली मुर्मू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएँ प्रदान करने की गारंटी देता है। शिविर में कई आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण कर प्रमाणपत्र एवं स्वीकृति–पत्र जारी किए गये। शिविर में जाति, आय, निवास, जन्म–मृत्यु प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, दाखिल–खारिज, भूमि मापी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आवेदन सहित अनेक सेवाओं का त्वरित निपटारा किया गया। शिविर को सफल बनाने में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास, प्रखंड कल्याण/कृषि पदाधिकारी के. सी. दास सहित सभी संबंधित कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए प्रशासनिक पहल की प्रशंसा की।



