गोड्डा
चोरी के समानों को जब्त करने के साथ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। विभिन्न थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूलों, पंचायत भवनों से चोरी की घटनाओं को लेकर कांड अंकित किया गया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के द्वारा इन घटनाओं की रोकथाम तथा अज्ञात चोरों के धरपकड़ हेतु निर्देश दिये। तकनिकी शाखा तथा मानवीय साक्ष्यों के आधार पर सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम दियाजोरी में कुछ अपराधकर्मी चोरी के सामानों को छुपाकर रखे हुए हैं। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के द्वारा महागामा थाना, मुफ्फसिल थाना, बलबड्डा थाना, मेहरमा थाना एवं पथरगामा थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल को सम्मिलित कर अलग-अलग छापामारी दल का गठन किया गया। विभिन्न छापामारी दल के द्वारा महागामा थानान्तर्गत ग्राम दियाजोरी के सिकंदर अंसारी तथा शौकत अंसारी के घर पर विधिवत छापामारी किया गया। जिसमें स्कूल तथा पंचायत भवनों से चोरी गये सरकारी सामानों के साथ-साथ सिकंदर अंसारी के घर से एक अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार सिकंदर अंसारी तथा शौकत अंसारी के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कांड में संलिप्त अन्य चार अभियुक्तों में अशफाक अंसारी, एनामूल अंसारी, बिनय कुमार जायसवाल, गोपाल यादव को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर मेहरमा थाना क्षेत्र से विभिन्न कांडों में चोरी गये सामानों को बरामद कर जप्त किया गया है। अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कांड अनुसंधान में अन्य तथ्यों के प्रकाश में आने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय, गोड्डा में उपस्थापित किया जा रहा है। दौरान छापेमारी दल मेंपंकज कुमार सिंह, थाना प्रभारी, बलबड्डा, मनोज कुमार पाल, थाना प्रभारी, महागामा थाना, सौरभ कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी, मेहरमा थाना, शिवदायल सिंह, थाना प्रभारी, पथरगामा थाना, आनंद कुमार साहा, थाना प्रभारी, गोड्डा मुफस्सिल थाना, योगेश कुमार, थाना प्रभारी, राजाभीठा थाना,रोमा कुमारी, महागामा थाना,राज गुप्ता, महागामा थाना,राजेंद्र रंजन, मुफ़स्सिल थाना,विकास कुमार गुप्ता, मुफ़स्सिल थाना, पंकज कुमार, पथरगामा थाना, खालिद अहमद खान, महागामा थाना, सीताराम महतो, मुफ़स्सिल थाना, ज्योति तिवारी, पथरगामा थाना, नारद कुमार, पथरगामा थाना व तकनीकी शाखा टीम, गोड्डा तथा बलबड्डा, महागामा, मेहरमा, पथरगामा एवं मुफ़स्सिल थाना के सशस्त्र बल शामिल थी।



