जालौन
मारपीट के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। पड़ोसी से मारपीट करना पिता-पुत्र को भारी पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार ज्ञान भारती चैक चैकी प्रभारी विपिन यादव शनिवार को पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मोहल्ला मोतीनगर, जोल्हूपुर में दो पक्षों के बीच विवाद और गाली-गलौज हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां अनूप पुत्र राजबहादुर एवं राजबहादुर पुत्र बनखंडी अपने पड़ोसी से झगड़ा करते पाए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली लाकर हवालात में बंद किया। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं 170, 126 एवं 135 के तहत अभियुक्तों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में चिकित्सकीय परीक्षण कराया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश किया पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।


