झुंझुनू

एस आई आर अभियान में उदयपुरवाटी उपखंड अधिकारी ने बीएलओ का किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं उदयपुरवाटी। विधानसभा क्षेत्र के छापोली बूथ संख्या 193 के बीएलओ हेतराम गुर्जर के द्वारा किए गए बेहतरीन कार्य को देखते हुए उदयपुरवाटी उपखंड अधिकारी सुमन सोनल के द्वारा बीएलओ को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से अन्य बीएलओ में भी जागरूकता एवं उत्साहवर्धक हुआ। बीएलओ ने कहा कि इस एस आई आर अभियान में आम जन से भी सहायता मिल रही है लेकिन थोड़ी बहुत और जागरूक बनने की जरूरत है ताकि आसानी से इस अभियान को सफल बना सकें। इस अवसर पर नायब तहसीलदार गिरधारी लाल, पीओ छापोली विशाल गुप्ता, मास्टर ट्रेनर नरेंद्र जालोपिया,सुपरवाइजर कैलाश चंद मीणा,गिरदावर भागीरथ मल,पटवारी कजोड़ मल मीणा,ग्राम सेवक पुर्ण मल, सहित समस्त तकनीकी स्टाफ एवं सहयोगी स्टाफ आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button