गाजियाबाद
आनंद विहार बस अड्डे के बाहर अवैध वसूली का आरोप
टैक्सी चालकों ने ACP मधु विहार को सौंपी लिखित शिकायत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे के बाहर संचालित टैक्सी सेवाओं पर जबरन अवैध वसूली का मामला सामने आया है। गुड़गांव, फरीदाबाद, मुरादाबाद और मेरठ सहित अन्य रूटों पर टैक्सी चलाने वाले चालकों ने सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) मधु विहार को लिखित शिकायत सौंपकर तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
टैक्सी चालकों के अनुसार, पटपड़गंज इंडस्ट्रीज एरिया आनंद बिहार बस अड्डे के सामने टैक्सी स्टैंड पर पिछले कुछ समय से पुलिस के नाम पर अवैध उगाही की जा रही है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि अवनीश यादव, लाला और दीपक गुप्ता नाम के लोग पुलिस का हवाला देकर उनसे जबरन पैसे वसूल रहे हैं।
वसूली की रकम बढ़ाने का दबाव, विरोध करने पर मारपीट का आरोप
चालकों ने बताया कि उनसे प्रतिदिन टैक्सी संचालन के नाम पर एक निश्चित राशि ली जाती है, और अब यह कहते हुए रकम बढ़ा दी गई है कि “उच्च अधिकारियों को जानकारी हो गई है, इसलिए अब रकम बढ़ानी पड़ेगी।”
टैक्सी चालकों का कहना है कि जब उन्होंने बढ़ी हुई रकम देने से इंकार किया तो उन्हें धमकियां दी गईं और कुछ मामलों में मारपीट तक की गई
पुलिस संरक्षण का आरोप
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस अवैध वसूली में कुछ पुलिसकर्मी और ट्रैफिक पुलिस का संरक्षण भी शामिल है, जिसके कारण पीड़ित चालक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
सरकार को हो रहा लाखों का राजस्व नुकसान
अवैध टैक्सी संचालन और बिना पंजीकरण वसूली के कारण सरकार को हर महीने लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान होने की बात भी शिकायत में दर्ज है
शिकायतकर्ता नौसाद ,रिहान,
रिहासूदीन,समीर,राजू शर्मा ने अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर अवैध वसूली के इस मामले में जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है
अखबार की सुर्खियों में आने के बाद मामला पहुंचा ACP कार्यालय
मामला मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद अब शिकायत सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय तक पहुंच चुका है। पीड़ित चालकों ने मांग की है कि मामले की गंभीर जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।



