ललितपुर
सैनिक बन्धुओं की डीएम ने सुनी समस्याएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। सैनिक बन्धु बैठक जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें उपस्थित भूतपूर्व सैनिको एवं उनके आश्रितों की समस्याओं की सुनवाई सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम जि.से. का अधिकारी कर्नल आशीष अहलूवालिया ने जिलाधिकारी एवं विभागों से आये अधिकारियों / प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया। जि.से.क.अधिकारी ने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं से भूतपूर्व सैनिको, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं आश्रितो को अवगत कराया। जिलाधिकारी को पिछली सैनिक वन्धु बैठक में आई शिकायते लम्वित / निस्तारण के बारे में अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं को सभी दसतावेजों के सहित अपने कार्यालय में बुलाया एवं लम्वित प्रकरणों से सम्वन्धित विभागों के अधिकारियों को अतिशीघ्र निस्तारण का आदेश दिया एवं सभी भूतपूर्व सैनिकों को जल्दी समस्या समाधान हेतु भरोसा दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि भूतपूर्व सैनिको, आश्रितों एवं उनकी विधवाओं को सैनिक बन्धु बैठक में आकर अपनी समस्यायों से अवगत कराये एवं उन्होने आश्वासन दिया कि समस्यायों का निस्तारण / समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।