ललितपुर

कानून व्यवस्था पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी : एसपी

कैम्प कार्यालय से राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने कैम्प कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध एवं कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गयी, जिसमे लम्बित विवेचनाओं, प्रार्थना-पत्रों, आईजीआरएस आदि की समीक्षा कर, उनका उचित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देंश दिये। जनपद में अपराधों की समीक्षा की गयी तथा लम्बित विवेचनाओं, पार्ट पीआई का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण कर अभियोगों में वांछित, हिस्ट्रीशीटर, कुर्की अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, तामीला आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देंश दिये। विवेचनाओं के शीघ्र गुणवत्तापूर्ण व साक्ष्य परख तथ्यों के आधार पर उचित निस्तारण कराने, विवेचकों को ई-साक्ष्य ऐप का उपयोग करने तथा दौराने साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के तहत अधिक से अधिक वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अपराधियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही कर पाबन्द कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देंश दिये। एसपी ने क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया जाये एवं भवनों का निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण, शुचितापूर्ण व शीघ्र निर्माण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देंश दिए। अपराध पर नियंत्रण रखने हेतु सार्वजनिक, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर समुचित पुलिस प्रबंध, गस्त कर सतर्क दृष्टि रखने के संबंध आवश्यक दिशा-निर्देंश दिये। ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपह्रत, गुमशुदा की सकुशल अति शीघ्र बरामदगी के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने आईजीआरएस के सम्बन्ध में समीक्षा कर, पेंडिग आईजीआरएस का उचित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराकर आवेदक की समस्या का शत-प्रतिशत निराकरण कराना सुनिश्चित करें। लूट, डकैती, नकबजनी, चोरी, झपटमारी के अपराधों से सम्बन्धित जो अपराधी जमानत से बाहर है। उनका समस्त क्षेत्राधिकारी भौतिक सत्यापन कराकर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये उनके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही अपने स्तर से कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि अवैध विस्फोटक पदार्थों, अवैध शस्त्रों, अवैध शराब निर्माण व बिक्री, जुआ, सट्टा आदि अवैध कार्य किसी भी दशा में जनपद में न हो सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button