खैरथल
शकुरबस्ती से जैसलमेर नई रेल गाड़ी अलवर आएगी आज
खैरथल रेलवे स्टेशन पर ठहराव ना देना खैरथल जिले से भेदभाव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर/खैरथल : रेलवे ने शकूरबस्ती (दिल्ली) से जैसलमेर के बीच नई सुपरफास्ट रेल सेवा ‘जैसलमेर एक्सप्रेस’ की समय सारणी जारी कर दी है। यह ट्रेन प्रतिदिन दोनों दिशाओं में चलेगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 12249 शकूरबस्ती-जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक दिसंबर से प्रतिदिन शाम 5:10 बजे शकूरबस्ती से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। यह ट्रेन अलवर जंक्शन पर रात 8:06 बजे आएगी और 8:09 बजे प्रस्थान करेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 12250 जैसलमेर-शकूरबस्ती सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 दिसंबर से प्रतिदिन शाम 5 बजे जैसलमेर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। यह ट्रेन अलवर में सुबह 5:29 बजे आएगी और 5:32 बजे प्रस्थान करेगी। इस गाड़ी में कुल 16 डिब्बे होंगे। इस गाड़ी में ऐ फर्स्ट एसी, 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 गार्ड डिब्बा व 1 पावरकार सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।
यहां रहेगा ठहराव
यात्रियों की सुविधा के लिए इस रेलगाड़ी का ठहराव दिल्ली कैंट,गुरुग्राम, अलवर,दौसा,जयपुर,फुलेरा,मकराना, डेगाना,जोधपुर, औंसिया,मारवाड़,लोहावट,फलौदी,रा मदेवरा,आशा पुर गोमट पर दिया गया
*खैरथल रेलवे स्टेशन पर ठहराव ना होने से लोगो मे निराशा
खैरथल जिला हैडक्वाटर पर इस रेलगाड़ी का ठहराव नही देने पर खैरथल जिले के लोगों ने निराशा नजर आई खैरथल के सामाजिक संगठन विप्र कल्याण समिति, खैरथल विकास मंच,दैनिक यात्री संघ ने मांग पत्र देकर खैरथल मे ठहराव की मांग की है
विकास मंच के श्यामलाल शर्मा का कहना है कि खैरथल जिला हैडक्वाटर है और रेलवे को राजस्व देने वाला स्टेशन है यहां तो ठहराव रेलवे को स्वत: ही देना चाहिए
दैनिक रेल यात्री संघ खैरथल के अध्यक्ष दीपक अडोलिया ने बताया कि इस गाड़ी का खैरथल रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं देना भेदभाव को दर्शाता है। रेलवे बोर्ड के उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा ऐसे रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है, जहां का राजस्व खैरथल रेलवे स्टेशन से काफी कम है। खैरथल जिला हैडक्वाटर है जिला हैडक्वाटर पर ठहराव रेलवे की प्राथमिकता होनी चाहिए। अब रेल ठहराव भी राजनिति का मुद्दा बन चुका है राजनेताओं की श्रेय लेने की इच्छा भी ठहराव ना देने का कारण बनती है फिर जनता मांग करती है ठहराव दिया जाता है ऐसा कई बार पहले भी देखा गया है

