डाकघर भवन निर्माण की आश जगी, वन विभाग ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। कसमार प्रखंड के गररी पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम तेलमुंगा में डाक विभाग की अपनी 31 डिसमिल जमीन है जिसका खाता नंबर 65 66 प्लॉट नंबर 365 366 है। इस जमीन पर 1980 के दशक तक डाकघर का सफल संचालन होता था। तत्पश्चात भाड़े के मकान में डाकघर चलाया जा रहा है। 1990 91 में इस जमीन पर आकर्षक रूप से चार दिवारी मेंन गेट सहित बनाकर छोड़ दिया गया। उस समय भी स्थानीय ग्रामीणों के बीच आश जगी थी कि यहां डाकघर का अपना भवन बनेगा और सफल रूप से यहां डाकघर का संचालन होगा लेकिन लोगों को निराशा हाथ लगी। कुछ माह पुर्व मिट्टी खुदाई कर आवश्यक जांच की गई थी अब आगे की प्रक्रिया के तहत चार दिवारी के अंदर स्थित पेड़ कटाई एवं आवश्यक अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए वन विभाग के अधिकारियों कर्मियों द्वारा बुधवार को स्थल का निरीक्षण किया गया। एनओसी प्राप्त होते ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।समाजसेवी धनलाल कपरदार कमलेश जायसवाल सचिन प्रजापति ज्ञानी राम आदि ने डाकघर भवन निर्माण प्रक्रिया के शुरू होने पर खुशी जाहिर किए हैं।



