कानपुर
प्री स्कूल के बच्चों ने अपनी कला का भव्य प्रदर्शन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : आनंदपुरी कालोनी में फर्स्ट क्राई इनटेलीटॉस किदवई नगर प्री स्कूल के द्वारा स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया जिसमें 2 वर्ष से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर हंसा गुप्ता द्वारा इस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज बंका ने बच्चों के मनोबल का प्रोत्साहन किया। यह कार्यक्रम आनंदपुरी ट्रांसफार्मर पार्क की समिति के सहयोग से आयोजित हुआ।



