बहराइच

महिला सशक्तिकरण संगम का किया गया आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

नानपारा, बहराइच। स्थानीय रामनारायण मद्धेशिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के तत्वावधान में शंकर इंटर कॉलेज नानपारा के प्रांगण में महिला सशक्तिकरण संगम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी की नगर अध्यक्ष रेखा पांडे ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में एम. निशा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डॉ वीरांगनाकांत श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव, एकता साहू, काजल वर्मा, ममता यादव (एसआई), डॉक्टर प्रेमलता रंजन और सुमैय्या मसूद प्राचार्या वैद्य भगवानदीन बालिका इंटर कॉलेज सहित अनेक विशिष्ट महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम की संपूर्ण योजना शंकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा बनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आए हुए मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में विद्या भारती द्वारा संचालित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम के अंतर्गत समाज में विशिष्ट स्थान रखने वाली महिलाओं को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश छापड़िया और अनिल कुमार मद्धेशिया द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक नानपारा की शाखा प्रबंधक श्रद्धा शुक्ला और विशिष्ट अतिथि रेखा पांडे का बुके भेंटकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर राष्ट्र, समाज और परिवार के प्रति सेवा भाव रखने वाली महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान पट्टिका प्रदान की। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की माताएं, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेतर कर्मचारी, समाज के प्रबुद्ध जन और पत्रकार उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button