बेतुल
बैतूल कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्राची विजय पारधी ने राष्ट्रीय प्रभारी से की मुलाकात
संगठन को लेकर अहम चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्राची विजय पारधी ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल में मुलाकात कर संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव डिगम्बर पारधी, मालती बचले और आदित्य हाथिया भी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश संगठन की वर्तमान स्थिति, युवाओं को जोड़ने की रणनीति और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कई सुझाव साझा किए गए। प्राची विजय पारधी ने प्रदेश स्तर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर आगे बढ़ने की अपील की। मुलाकात के दौरान सभी ने एकजुट होकर संगठन को नई दिशा देने का संकल्प व्यक्त किया।



