ललितपुर
चुनावी पारदर्शिता के लिए एसआईआर आवश्यक : प्राचार्य
उन्नत भारत अभियान नेमवि में एसआईआर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में उन्नत भारत अभियान के तहत एसआईआर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नेमवि प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि जो विद्यार्थी मतदाता है एवं अपने परिवार एवं आस पड़ोस के मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करें। जिन मतदाताओं ने अभी तक एसआईआर फॉर्म नहीं भरा है, वह अपने-अपने बूथ के बीएलओ से मिलकर एसआईआर फॉर्म को तत्काल भर दें ताकि मतदाता सूची से वंचित न रह पाए। कोई भी मतदाता जानकारी के अभाव में या लापरवाही के कारण एसआईआर फॉर्म भरने से वंचित न रह पाए। उन्नत भारत अभियान के कोऑर्डिनेटर एवं कार्यक्रम संयोजक डा.संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी घर-घर जाकर आम जनमानस को को फॉर्म भरने के लिए जागरूक करें। मतदाताओं को सही तरीके से फॉर्म भरने के लिए मदद करे। उन्होंने कहा कि एसआईआर से मतदाता सूचियां में पारदर्शिता एवं सटीकता आएगी। जिससे चुनाव में होने वाली धांधली को रोका जा सकेगा और सही मतदाता का मतदाता सूची में समावेश सुनिश्चित होगा। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि एसआईआर फार्म भरवाने में विद्यार्थी उत्साह पूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे कि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। भारत अपने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने एवं निरंतर मूल्यों को विकसित करने में प्रयासरत रहा है। इस दौरान हिमांशु पटेरिया, सुहानी पटेल, आदया सोनी, शिवी मिश्रा, नैंसी विश्वकर्मा, मुस्कान, नैंसी, मोनिका, सोमिल, दिव्यांशी, काजल साहू, बेबी, उमा, सविता, सपना, बबली, प्रिंस, करिश्मा, निकिता, रूबी अहिरवार, काजल कुशवाहा, सजना कुशवाहा, दीपिका, कल्पना, मानसी पटेल, रामकुमार, रोशनी, दर्शिका साहू व आदित्य सोनी, मनीष बुनकर, धर्मेंद्र, सूर्यांश राजा, दिनेश, हरपाल, शिवम साहू, दीपक सिंह, राजेश कुशवाहा, रजनीश, साक्षी, निलेश कुमार, प्रिंस कुमार, अमानत, पवन, नैंसी व्यास, राजेश कुमार, पवन कुशवाहा सोनू आदि महाविद्यालय के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संचालन डा.संजीव कुमार शर्मा ने व आभार डा.सुधाकर उपाध्याय ने व्यक्त किया।