सिंगरौली
जिले के चितरंगी विधानसभा में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के प्रथम चरण का कार्य सम्पन्न
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ सहित इस कार्य में लगे अधिकारयों कर्मचारियों को दिया धन्यवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराए का रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव बैनल के निर्देशन में सिंगरौली जिले के विधानसभा क्षेत्र 79 चितरंगी में प्रथम चरण का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव बैनल ने इस कार्य में संलग्न बीएलओ सहित अधिकारियों कर्मचारियों की निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने पर उनकी सराहना की है।



