शामली
जिला प्रशासन ने कैराना में बनाए है तीन परीक्षा केंद्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जिला प्रशासन की ओर से पीईटी परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु कस्बे के तीन कॉलेजों को एग्जाम सेंटर बनाया गया है, जिनमें कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व पब्लिक इण्टर कॉलिज तथा झाड़खेड़ी मार्ग पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी शामिल है। पीईटी परीक्षा दो दिनों तक चार पालियों में सम्पन्न होगी। शनिवार को परीक्षा का पहला दिन था। पहली पाली प्रातः दस बजे से बारह बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में परीक्षा की अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है। एक पाली में अधिकतम 600 अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।



