अमरोहा
मां पुष्पावती गंगा घाट पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा तहसील हसनपुर मां पुष्पावती पुठ गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तीन दिवसीय गंगा मेंले पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाया गया। कैंप में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाइयां उपलब्ध कराई गई।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्लाक क्षेत्र के मां पुष्पावती गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय गंगा मेले का आयोजन किया जा रहा है।गंगा मेले मैं लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर गंगा स्नान करते हैं । वहीं कुछ श्रद्धालु कैंप लगाकर तीन दिन गंगा किनारे रहते हैं,मां पुष्पावती गंगा घाट पर मेले का विधि विधान के साथ प्रशासन द्वारा 3 नवंबर को शुभारंभ किया गया। वहीं प्रतिवर्ष की भांति स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंगा मेले में कैंप लगवाया गया जो 3 दिन लगातार श्रद्धालुओं को दबाईयो का वितरण करेगा।सीएचसी प्रभारी डॉक्टर धु्र्वेद्र सिंह द्वारा बताया गया की मां पुष्पावती गंगा घाट पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कैंप लगाया गया है जो लगातार 3 दिन चलेगा वहीं स्वास्थ्य कैंप में स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित कर दी गई है और कैंप में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां भी उपलब्ध है।



