सिंगरौली

ओड़गड़ी में विकास को मिली नई सौगात

50 लाख की लागत से बने पंचायत भवन का लोकार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र के बरगवां मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत ओड़गड़ी में 50 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। भवन ग्रामवासियों को समर्पित किया गया।
इससे पंचायत के प्रशासनिक कार्यों के संचालन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिलने में सहूलियत होगी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक, बरगवां मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह, खुटार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार शाह, सरपंच शिव शंकर वैश्य, पवन वैश्य, लखपति वैश्य सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button