बेतुल

बैतूल चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान के आदेश हुए जारी

ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन में हर्ष व्याप्त

तीन वर्षों के निरंतर लंबे संघर्षों के बाद मिली सफलता
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। शिक्षा विभाग के अंतर्गत 35 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ देने के आदेश जारी होने पर ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए जिला शिक्षाधिकारी एवं कार्यालयीन स्टाफ़ का मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार जिले में प्रथम नियुक्ति के आधार पर 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 469 सहायक शिक्षकों एवं 9 उच्च श्रेणी शिक्षकों सहित कुल 478 शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ प्रदान करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह निर्णय लंबे समय से अपनी जायज मांग के लिए प्रयासरत शिक्षकों के लिए बड़ी राहत एवं प्रसन्नता का विषय है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों के सतत प्रयास, धैर्य और संघर्ष के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सकारात्मक सहयोग का परिणाम है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित कार्यालयीन स्टाफ़ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की जायज समस्याओं के निराकरण के लिए इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य किया जाएगा। चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान के आदेश जारी होने से जिले के सैकड़ों शिक्षकों में खुशी का माहौल है। एसोसिएशन ने इसे शिक्षक हित में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय उपलब्धि बताया। शिक्षा विभाग के आदेश जारी होने के पश्चात् अब ऑल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन अब जनजातीय कार्य विभाग के सहायक शिक्षकों व उच्च श्रेणी शिक्षकों के चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान के आदेश जारी करवाने के लिए संकल्पित होकर प्रयास करेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button