बेतुल
बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी मे संदीप ओर दीपक का सट्टा कारोबार जोरों पर चौकी प्रभारी की भूमिका संदिग्ध

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल सट्टा के कारोबार ने पूरी तरह से लोगो क़ो अपनी गिरफ्त में ले लिया है। थाना रानीपुर के घोड़ाडोंगरी पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। थाना रानीपुर के घोड़ाडोंगरी अंतर्गत सट्टा संचालित करने वाले खावाड़ संदीप के हौसले इतने बुलंद हैंअपने एजेंट दीपक से बसस्टैंण्ड के पास खुलेआम सट्टे का कारोबार चला रहा किराना दुकान पानठेले कि दुकान मे खुलेआम सट्टे का कारोबार चला रहा है पुलिस का उन्हें तनिक भी खौफ नहीं है। सट्टा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने का दावा तो कर रही है, लेकिन उसके बाद भी लगाम नहीं लग पा रही है। कभी-कभार पुलिस दो-चार छोटे एजेंटों को पकड़ कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेती है, जबकि हकीकत यह है कि दीपक एजेंट संदीप खावाड़ के कारनामों को जानने के बाद भी पुलिस के स्थानीय और आला अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। यही वजह है कि यह कारोबार जिला बैतूल के थाना रानीपुर के घोड़ाडोंगरी के क्षेत्र में फल-फूल रहा है। घोड़ाडोंगरी में सट्टा किंग संदीप जैसे खाईवालों की फौज खड़ी हो गई है माना जा रहा है कि घोड़ाडोंगरी मे दीपक द्वारा रोजाना लाखों रुपये का सट्टा खिलाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में कई ऐसी जगहों में सट्टा संचालित हो रहा है, जहां लाखों का सट्टा खिलाया जा रहा है लेकिन पुलिस संदीप ओर दीपक पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि इसमें थाना रानीपुर प्रभारी की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका है। क्राइम बैठक में पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का भी नहीं हो रहा असर नये अपराध को रोकने व् पुराने मामलों के निबटारा के लिए पुलिस विभाग के आला अफसर हर माह में एक बार तो तमाम पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की बैठकर छोटे बड़े अपराधों की जानकारी लेते है जिसमें अपराधों की जानकारी के साथ अन्य अपराधों पर भी आला अफसर अपराधों को रोकने के भी निर्देश देते है लेकिन जिस तरह सट्टा का कारोबार संचालित हो रहे है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है थाना प्रभारी द्वारा कही ना कही उन आदेश निर्देशों को अनदेखा कर रहे है और नतीजा ये है की सट्टा के कारोबार में इजाफ इजाफा हो रहा है और सट्टेबाजों को इसका भरपर मुनाफा मिल रहा।



