मुरादाबाद
खंड शिक्षा अधिकारी सरकार पर डाल रहे आर्थिक बोझ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। खंड शिक्षा अधिकारी सिर्फ विभाग पर बोझ और वसूली का माध्यम बनकर रह गए हैं
नियुक्ति से लेकर वेतन निकालने और अवकाश की स्वीकृति का कार्य BSA स्तर से हो रहा है।
जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक DTF ओर BTF गठित है, जिला और ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण कार्य करते हैं।
वहीं स्कूलों और शिक्षकों से सम्बंधित सभी कार्य ऑनलाइन हो चुके हैं। सरकार सीधे स्कूलों की मॉनिटरिंग कर रही है।
ऐसे में सिर्फ मासिक निरीक्षण और उपस्थिति प्रमाणित करने के लिए भारी भरकम तनख्वाह पर BEO रखने की कोई प्रासंगिकता नहीं रह गई है।
इनका काम सिर्फ बेसिक शिक्षा विभाग पर को बदनाम कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना ही रह गया है। प्रदेश के लगभग 90% BEO भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर आरोपों से ग्रस्त हैं
शिक्षा विभाग के कुछ बुद्धिजीवीयों का मानना है कि BEO के पद को तत्काल समाप्त करके इन्हें राजकीय इंटर कालेज में समायोजित किया जाना चाहिए।



