ललितपुर

आसरा सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन ने कॉलेज में लगाया मेडिकल कैम्प

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने 455 मरीज का  परीक्षण

नेत्र विभाग द्वारा मोतियाबिंद के मरीजों कोदी ऑपरेशन की सलाह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। आसरा सोशल डेवलपमेंट फाउण्डेशन रजि.द्वारा पं.रुद्रनारायण त्रिवेणी शर्मा मेमोरियल इंटर कॉलेज ग्राम खडोबरा स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के तत्वाधान में मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डी.के. शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर मेडिकल कैम्प का शुरुआत किया। प्रधानाचार्य आशीष दीक्षित, राहुल पटैरिया, प्रभुदयाल कुशवाहा ने राज्यमंत्री, जिलध्यक्ष, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन पं.जयप्रकाश द्विवेदी ने किया। राज्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के शिविर लगाना गरीब जनता को सीधे लाभ पहुंचने की सरकार की मंशा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की सोच हैं कि गांव-गांव तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए इस तरह के स्वास्थ्य कैंप लगाए जाना चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा मरीजों को लाभ मिल सके और उनकी जांच हो सके अस्पताल आने में असमर्थ ऐसे मरीज कैंप का लाभ उठा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीण जनता को देना यह धार्मिकता के साथ-साथ मानव सेवा करने का कार्य है। मानव सेवा ही सही सेवा है हमने देखा है कि छात्र-छात्राएं बुजुर्ग मरीजों को पर्चा बनाकर अपने साथ ले जा रहे है और डॉक्टर को दिखावा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर मरीज का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें बीमारियों के साथ-साथ निशुल्क दवाइयां दिलाने में भी सहयोग कर रहे हैं। साथ ही साथ मरीज को निशुल्क दवाइयां दिलवा रहे हैं। यह देखकर खुशी हुई कि अति पिछड़े क्षेत्र में पं रुद्रनारायण त्रिवेणी शर्मा मेमोरियल कॉलेज खडोबरा में पढऩे वाले छात्र छात्राएं भी बुजुर्गों की सेवा करने के लिए कितनी लगन और निष्ठा से सेवा कर रहे है। मेडिकल कैम्प में राज्यमंत्री ने भी अपने ब्लड शुगर की जांच कराई। मेडिकल कैंप में लगभग 455 मरीजों का परीक्षण और निशुल्क दवा वितरण हुए, जिसमें नेत्र विभाग के डा.जे.एस.बख्शी ने परीक्षण के बाद कुछ मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु परामर्श दिया और कहा की मेडिकल कॉलेज जाकर अपनी आंखों का ऑपरेशन  समय से कराले है। अभी मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन चल रहे हैं जिसका लाभ इस अति पिछड़े क्षेत्र के लोग ले सकते हैं। मेडिकल कैंप के लिए मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डा.मयंक शुक्ला और  सर्जन डा.डी.के.राज और प्रो.डा.घनश्याम के अलावा फिजियोथैरेपिस्ट डा.सौरभ देवलिया का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेता गंधर्व सिंह लोधी, महावीर दीक्षित, शिवमोहन रिछारिया, चेतन कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, हरेंद्र रिछारिया, रामजी यादव, उधम यादव, जयकुमार कुशवाहा, शिक्षकों में राहुल पटैरिया, प्रभुदयाल कुशवाहा, आकांक्षा राजा, अंजलि राजा और संजय राजा ने सभी का आभार जताया। आसरा सोशल डेवलपमेंट फाऊंडेशन अध्यक्ष पत्रकार सुनील शर्मा ने शिविर की सफलता के लिए आभार जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button