नाजिर सोरेन के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही पहुंचे झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल वजूद
JMM block president Abdul Wajood arrived as soon as he received the news of Nazir Soren's sudden demise.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत देवीनगर पंचायत के पूर्व पंचायत अध्यक्ष एवं झामुमो के जुझारू कार्यकर्ता स्वर्गीय नाजिर सोरेन के आकस्मिक निधन की खबर की सूचना मिलते ही झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल वदूद अपने सहयोगियों के साथ स्वर्गीय नाजिर सोरेन के निजी आवास गांगमुंडी पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय नाजिर सोरेन एक कर्मठ, ईमानदार और समाजसेवी व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने पंचायत के विकास के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य किया। उनके निधन से झामुमो परिवार ने एक सच्चा साथी और जनता ने अपना मार्गदर्शक खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। मौके पर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक एवं मईनुद्दीन अंसारी,निरोज मड़ैया, देवीनगर पंचायत अध्यक्ष जहुर आलम, पंचायत सचिव पुलिस मुर्मू,तनवीर अख्तर, बड़कियारी पंचायत अध्यक्ष असराफुल अंसारी, उपाध्यक्ष तारिक अनवर,सफाजुल अंसारी सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने स्वर्गीय नाजिर सोरेन के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।



