ललितपुर
शत-प्रतिशत एसआईआर करने वाले बीएलओ सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) का कार्य 04 नवम्बर 2025 से प्राथमिकता के आधार पर चल रहा है, जिसका सम्पादन ससमय किया जाना अतिआवश्यक है। इसी सपने को शाकार करने के लिए जिला प्रशासन के निकट पर्वेक्षण में 226-ललितपुर विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत कार्य करने वाले लगभग 50 बी.एल.ओ. द्वारा शत-प्रतिशत एस.आई.आर का कार्य पूर्ण किया गया है, जिसमें अलिखेश दुबे, रशीदा बानो, अंगूरी, पिंकी, अंजना, सुषमा, बबीता, निशा नामदेव, सुलेखा, ऊषा नामदेव, सखी खटीक, रेखा वर्मा, गीता रजक, रामदेवी, गीतादेवी आदि बी.एल.ओ. सम्मिलित है। जिन्हें एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर मनीष कुमार एसडीएम न्यायिक ज्ञानेन्द्र विक्रम, अपर एसडीएम प्रथम भूपेन्द्र सिंह, तहसीलदार तनवीर हसन, नायब तहसीलदार घनेन्द्र तिवारी, सीडीपीओ खूशबू यादव ने फूलमाला पहनाते हुये मिष्ठान खिलाकर उत्साहवद्र्धन किया।


