खैरथल

जिला बचाओ संघर्ष समिति का धरना 118 दिन पूरे 

लम्बी अवधि के बाद भी कोई सुनवाई नही धरनार्थी बोले जनता के संघर्ष को अनदेखा कर रही ही भजन लाल सरकार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदल कर भृतहरी नगर करने और जिला मुख्यालय को अन्य जगह ले जाने की सरकार की नियत के विरोध मे खैरथल मे चल रहा धरना 118 वे दिन भी जारी रहा जिले के युवा,किसान,व्यापारी व आम लोग रोज धरने पर पहुंच रहे है मगर सरकार की ओर से किसी भी स्तर पर कोई बातचीत नही की गई है ये धरना इतना लम्बे से चल रहा है कि अलवर , कोटपूतली  -बहरोड,खैरथल-तिजारा जिले के ऐतिहासिक धरने में शुमार हो चुका है इतना लम्बा संघर्ष किसी भी मूद्दे पर आसपास के जिलो मे भी नही चला सरकार बातचीत से हल निकालती रही है पहली बार सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता देखने को मिली है! 118दिन बाद भी कोई सुनवाई नही है धरने पर राजस्थान के सबसे बुजुर्ग विधायक जो राजस्थान मे अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए जाने जाते है धरने पर है जबकि सरकार और उसके नुमांदे सत्ता के  मद में चूर हैं
आज धरने पर बैठे लोगो ने बताया भजनलाल सरकार जनता के संधर्ष को लगातार अनदेखा कर रही है इतने समय से लोग धरने पर है आज तक सरकार ने कोई कदम नही उठाया है जिससे लोगों मे रोष व्याप्त है
ऐसी स्थिति मे इस धरने का अंत और रिजल्ट क्या होगा भविष्य के गर्भ मे है
आज धरने पर गिरीश डाटा, नारायण छागाणी, दीपक चौधरी, वीर सिंह ढिल्लन, महेंद्र जांगिड़, निक्की प्रजापत,मांगेराम चौधरी,सुल्तान सिंह, कप्तान चौधरी,प्रहलाद गुप्ता,आकाश चेतवानी, अखलेश कौशिक, तनुज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button